
संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद।
अंबिकापुर/बतौली। सरगुजा में तेजी से फैल रहे वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण नियंत्रण के तहत छत्तीस गढ़ राज्य सरकार के मंत्री अमरजीत भगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली के अंतर्गत आने वाले जीवनदीप समिति की बैठक लेंगे। निर्वाचन क्षेत्र सीतापुर के तहत आने वाले बतौली में कोविड के मामलों में उनके उपचार व अस्पताल प्रबंधन के संबंध में चर्चा होगी। कोविड के प्रबंधन हेतु लगातार खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सक्रिय हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा अपने प्रभार वाले जिलों की हर दिन खबर ले रहे हैं। कोविड के मामलों में वे नज़दीकी नज़र रखे हुए हैं। ताकि ज़रूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जा सके। जीवनदीप समिति की यह बैठक शाम पाँच बजे वर्चुअल माध्यम वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए होगी। मंत्री अमरजीत भगत द्वारा आहूत बैठक में जीवनदीप समिति की सामान्य सभा के सदस्य शामिल होंगे। साथ ही मंत्री ॉजीवनदीप समिति की कार्यकारिणी सभा की भी बैठक लेंगे। हाल ही में बतौली में कोविड केयर सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव आया था। मंत्री अमरजीत भगत ने तत्काल आवश्यकतानुसार कार्यवाही हेतु कलेक्टर को अग्रेषित किया।
