सुशासन तिहार के बीच भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से बैलाडीला की जनता त्रस्त । 

( प्रदेश में छत्तीसगढ़ सरकार मना रही सुशासन तिहार )

( रोजाना घंटों बाधित रहती है बैलाडीला में बिजली आपूर्ति )

( किरंदुल के बिजली विभाग का कहना – स्टाफ की कमी से जूझ रहा विभाग )

किरंदुल –  लोह नगरी में बैलाडीला की जनता पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कहर के साथ साथ किरंदुल के बिजली विभाग की निष्क्रियता की वजह से काफी परेशान है। रोजाना घंटो बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। जिसके कारण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। विद्युत विभाग का नियम सा बन गया है रोज रात में बिजली गुल होना। जिसके कारण लोगों को भारी गर्मी में आधी रात को बाहर निकाल कर बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। शिकायत करने के बाद भी तत्काल सक्रियता से कार्य नहीं किया जाता है।संबंधित अधिकारी से शिकायत करने पर स्टाफ की कमी का रोना रोया जाता है। अभी बरसात सिर पर है पर विद्युत विभाग की कोई तैयारी दिख नही रही है। इनके रवैये से ऐसा प्रतीत होता है कि गर्मी का पूरा मौसम बिजली के आँख मिचौली के साथ ही गुजारना पड़ेगा। उल्लेखनीय हैं कि इन दिनों छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सुशासन तिहार भी हर जिले के हर गांव में मनाया जा रहा है परंतु छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का भी कोई असर किरंदुल के बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के ऊपर लागू नहीं होता सा प्रतीत होता है ।