महानदी एकेडमी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार परीक्षा परिणाम ।

नगरी/ राजशेखर नायर – महानदी अकेडमी सीबीएसई स्कूल बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं एवम 10वीं में शानदार प्रदर्शन किया है। कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से होनहार विद्यार्थियों ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

कक्षा 12वीं में संयम जैन, पिता योगेश जैन स्ट्रीम वाणिज्य (कॉमर्स) अंक: 94.00%, छविन पटेल पिता लेमचंद पटेल, स्ट्रीम वाणिज्य अंक 93.00%,हर्षित जैन, पिता मोहनलाल जैन, स्ट्रीम वाणिज्य कॉमर्स अंक 90.00% प्राप्त किया.कक्षा 10वीं में भव्य चोपड़ा पिता गणेश चोपड़ा 88.20%,सुधांशु साहू पिता चूड़ामणि साहू 80.40%, सिद्रा फातिमा मेमन पिता इदरीश मेमन 80.2.% प्राप्त कर शाला का नाम रौशन किया।महानदी एकेडमी के शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मोहन नाहटा, उपाध्यक्ष श निकेश्वर ठाकुर , ट्रेजरर अजय छाजेड़, सचिव अहमद रज़ा , शशांक सलाम सर एवम विद्यालय के सभी शिक्षक गण सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।