नगरी. /राजशेखर नायर – वार्ड क्रमांक 15 में 9 साल की बच्ची हर्षिता खेलते खेलते कुएं में गिर गई थी.मेहमान बनकर आए किरण पटेल ने सूझबूझ और बहादुरी से बिना देर किए कुएं में उतरकर उसे बचाया बचाया.
मंगलवार को दोपहर दो ढाई बजे के बीच नगरी निवासी दीनबंधु पटेल की 9 साल की बेटी हर्षित पटेल कुएं में गिर गई. आवाज सुनकर घर में मेहमान बनकर आई महासमुंद की किरण पटेल ने बिना देर कुंए में लगे मोटर पंप के पाइप के सारे नीचे उतरकर मिट्टी में धसे हर्षिता को पैर द्वारा वहां से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हुए और खाट को रस्सी में बांधकर कुएं में उतारा और बेहोश हर्षित को बाहर निकाला .
नगरी शासकीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया, जहां स्वास्थ्य लाभ के बाद अब नगरी अपने घर आ चुकी है.
किरण ने कुएं में गिरी 9 वर्षीय हर्षिता की बचाई जान।
