किरंदुल – जिला दन्तेवाड़ा में सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से समझाईश देने व चालानी कार्यवाही करने के बावजूद यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक- प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में एक ओर लगातार समझाईश देते हुए चालानी कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर आम पब्लिक में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज यातायात नियमों का पालन करने वाले दो-पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को जो हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के साथ साथ वाहन से सम्बंधित सभी दस्तावेज रखने वाले सभी वाहन चालकों को कारली चौक में करीब 150 वाहन चालकों को गुलाब व जरबेरा का फूल देकर सम्मान व प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
