नगरी / राजशेखर नायर – कुएं में डूब रही बच्ची को बहादुर का परिचय देते हुए किरण पटेल ने जान बचाई. परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरी के वार्ड नंबर 15 निवासी दीनबंधु पटेल की 8 वर्षीय पुत्री हर्षिता अपने घर के बड़ी में बने कुएं के पास खेल रही थी, खेलते खेलते अचानक कुएं में गिर पड़ी और डूबने लगी आवाज सुनकर घर में मेहमान बनकर आए किरण पटेल 18 वर्षीया बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर कुएं में कूद गई और डूब रही बच्ची की जान बचाई.
समाचार लिखे जाने तक बच्चों को धमतरी जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया.
