ईश्वर सोनी/बीजापुर
वनविभाग की नाकामी के चलते बीजापुर के ग्रामीण महारास्ट्र में तेंदूपत्ता बेचने को मजबूर।
सीएम साहब ‼️बीजापुर में आपके Ac कमरे में बैठे वनमण्डलाधिकारी सहित रेंजरों की नीति ने हरा सोना ( तेंदूपत्ता ) में लगा डाला ग्रहण।
वन विभाग की लापरवाही के चलते बीजापुर जिले के ग्रामीण महारास्ट्र में तेंदूपत्ता बेचने को मजबूर।
मद्देड़ के वांगापल्ली गांव से तेंदूपत्ता बेचने आये ग्रामीणों ने बताया कि वनविभाग ने कोई जानकारी तेंदूपत्ता को लेकर नही दी , और 3 दिनों के बाद खरीदी भी बन्द कर दी जिसके चलते महारास्ट्र के ठेकेदार को तेंदूपत्ता बेचने को है।
मजबूर महारास्ट्र के तेंदूपत्ता ठेकेदार के एक स्टाफ ने बताया कि हम यंहा छत्तीसगढ़ के लोगो से 10 रूपये प्रति गड्डी से कर रहे है खरीदी।
शाम 4 बजे इंद्रावती नदी के तट पर होती है तेंदूपत्ता की खरीदी ,पटनम क्षेत्र के कई ग्रामीण पैदल , मोटरसाइकिल एंव ट्रेक्टर से तेंदूपत्ता लाकर बेचते है महारास्ट्र के ठेकेदार को।
भरी गर्मी में छत्तीसगढ़ के संग्राहक इंद्रावती नदी में झरिया बनाकर पानी पीने को मजबूर।
