अजीम प्रेम जी फाउंडेशन ने परसदा में सुखा राशन बांटा राजिम…

कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते कई ऐसे गरीब परिवार है जिनके पास राशन की समस्या उत्पन्न हो गई है।ऐसे लोगो की समस्या को देखते हुए कुछ सामाजिक संस्थान व समाजसेवी लोग अपनी ओर से पहल करते हुए ऐसे जरूरतमंद लोगो को मदद कर सूखा राशन वितरण कर रहे है। समीपस्थ ग्राम परसदा में 23 निर्धन परिवार को अजीम प्रेम जी फाउंडेशन द्वारा सुख राशन वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत आटा,दाल तेल, हल्दी,मिर्च,धनिया और पोहा दिया गया। सूखा राशन वितरण करते समय सरपंच प्रतिनिधि तिलक राम साहू,उपसरपंच महेंद्र वर्मा व गौठान समिति के अध्यक्ष टीकू यादव उपस्थित थे।