
बीजापुर- कोरोना महामारी के भीषण संकट के समय भी लोग आपदा को अवसर बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक ओर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी जारी है तो वहीं अब बस संचालकों की ओर से फायदा उठाने का मामला सामने आया है
इस मामले की विगत कुछ दिनों से लगातार शिकायतें और सूचना प्राप्त हो रही थी।पुलिस ने जांच के दौरान 4 बस पर कार्रवाई की है।
बीजापुर एसडीएम देवेश ध्रुव के मुताबिक बस के मालिकों की ओर से लॉक डाउन फायदा उठाते हुए मनमाने तरीके से रायपुर से लाने एवं गंतव्य तक ले जाने के एवज में मोटी रकम की मांग कर लाभ कमाया जा रहा है
बस संचालक बसों में सवारी भरकर धनोरा चौक में सवारी उतार देता था वँहा से सवारी अपने परिजनों के साथ घर चले जाते है
इस मामले कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए , बुधवार को महिंद्रा की चार बसो के बीजापुर आने की सूचना प्राप्त हुई
ततकाल एसडीएम बीजापुर ने थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
जिस पर पुलिस ने चार बसों को जब्त किया जिसमें एक बस धनोरा चौक से और 3 बसों को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से जब्त किया
पुलिस उक्त बसों के लायसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ से बात कर रही है
