बिजली विभाग की लापरवाही, दो मवेशियों की मौत।

बिजली विभाग की लापरवाही से,करेंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत ।

फरसियाँ में चार दिन पहले अंधी-तूफान में गिरा था बिजली खंबा ।

नगरी – बिजली विभाग के लापरवाही के चलते दो मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई. चार दिन पहले आए आंधी तूफान में गिरा था बिजली खंबा, ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई, गिरे हुए बिजली खंबे में विद्युत प्रवाह बंद नहीं किया गया था. ग्राम फरसियाँ में वार्ड न. 4 में प्रदीप सोन के घर के पीछे शनिवार रात्रि में चार दिन से सड़क में गिरे पड़े, बिजली खंबे के तार के संपर्क में आने से दो मवेशियों की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. वार्डवासी प्रदीप सोन,रोहित पारख,ग्राम सरपंच और अन्य लोगों ने बताया की खंबा गिरने की जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी, बिजली विभाग के कर्मचारी ने इसके बाद भी विद्युत प्रवाह बंद नहीं किया .बता दें की गुरुवार शाम को आए आंधी तूफान में फारसियाँ भारी नुकसान हुआ था, खबरगंगा में खबर को प्रमुख रूप से प्रकाशित भी किया, तूफान में कई विशाल वृक्ष, बिजली खंबा धराशाई हो गया. ग्रामीणों ने सड़क में खंबा गिरने और आवागमन बाधित होने की सूचना विद्युत विभाग को दी थी, पर विभाग के कर्मचारियों ने लापरवाही बरते हुए गिरे हुए खंबे में विद्युत प्रवाह बंद नहीं किया. बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही से शनिवार रात को गिरे हुए बिजली पोल के तार के संपर्क में आने और बिजली की चपेट में आने से दो मवेशीयों की मौत हो गई. मवेशी मलिक शिव यादव ने मुआवजे की मांग की है.