
जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू राजिम विधायक अमितेश शुक्ल सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी पर कोरोना संक्रमण कॉल में इनकी निष्क्रियता पर सवाल उठाया है। जिसके चलते जोगी कांग्रेस का यह नेता इन दिनों काफी सुर्खियों में है। रोहित साहू ने इस बार भी प्रेस नोट जारी करते हुए राजिम विधायक को टारगेट किया है। रोहित साहू ने कहा है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र की जनता कोरोना संक्रमण के भयावह स्थिति से सहमे हुए ,राजिम क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। ऐसे परिस्थितियों में क्षेत्रीय विधायक को राजिम में आकर व्यवस्थाओं की बागड़ोर सम्भालने चाहिए चूंकि ऐसे जनप्रिय नेताओं की इस समय अत्यंत आवश्यकता है यहाँ की जनता को लेकिन विषम परिस्थितियों में भी राजिम विधायक रायपुर स्थित अपने आलीशान बंगले में लॉक हो गए है।
श्री साहू ने कहाकि जनता की सेवा करना छोड़ कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को अपने कमजोरियों को छिपाने ड्यूटी पर लगा दिए है,ऐसे नेता पार्टी के लिए काम करना छोड़ इस समय विधायक के निजी प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं।
लेकिन राजिम की जनता सब जानती है।
जनता यह भी जानती है कि ब्लॉक स्तर में किस तरह से कमीशन के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। विधायक महोदय जी आपके पिछलग्गू नेता किस तरह से मुरुम खदान में कुंडकी मार के अवैध खनन कर रहे है इसे भी जनता अच्छे से जानती है। जिस लोकप्रियता की आप बात करते है वह आगामी समय में सब पता चल जाएगा। सच्चाई यह है कि निष्क्रियता के चलते आप अंदर से पूरा खोखला हो गए है।
वहीँ रोहित साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावसिंग साहू को लेकर कहाकि मेरे पलटवार से जिला अध्यक्ष महोदय ने अस्पतालों में पहुँच कर व्यवस्थाओं का संज्ञान लिया वह क़ाबिले तारीफ़ है। कम से कम उनके बयान से आम जनता का कुछ तो भला हुआ।
