
औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत ड्रग इंस्पेक्टर को दिया कार्यवाही करने का निर्देश
अंकित मूल्य से अधिक दर में बेचते हुए रँगे हाथ पकड़ा गया मेडिकल स्टोर संचालक
कोरिया एस के मिनोचा/ मनेंद्रगढ़ ! प्रशासन ने शहर के मनीष मेडिकल स्टोर के संचालक पर बड़ी कार्यवाही करते हुए मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्यवाही की है तथा औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत ड्रग इंस्पेक्टर को आगे की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ! मनीष मेडिकल स्टोर संचालक को प्रशासन ने बुधवार को 254 रुपये के सैनिटाइजर को सत्रह सौ रुपए में बेचते रंगे हाथ पकड़ा है, बेचे जा रहे सैनिटाइजर में प्रोडक्शन का नाम, बैच नम्बर, बार कोड एमआरपी का भी उल्लेख नही था । मिली जानकारी के अनुसार मनीष मेडिकल स्टोर संचालक कोरोना काल लाॅकडाउन में काफी समय से सेनेटाइजर बढे हुए दाम में बेच रहा था जिसकी जानकारी प्रशासन को दी गई थी ! बार-बार उक्त मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ शिकायत मिलने पर बुधवार को मनेंद्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने अपने एक स्टाफ को ग्राहक बनाकर सैनिटाइजर लेने मनीष मेडिकल स्टोर भेजा ताकि शिकायत की वास्तविकता सामने आ सके ! जब प्रशासन द्वारा भेजा गया स्टाफ मनीष मेडिकल स्टोर में आकर सैनिटाइजर की मांग की तो उसे 254 रुपए का सैनिटाइजर मनीष मेडिकल स्टोर संचालक ने 17 सो रुपए में दिया जिसकी सूचना पर एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर संचालक को रंगे हाथ पकड़ लिया ! एसडीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर को बुलवाकर पंचनामा वगैरह बनवा कर दुकान को सील करने की कार्यवाही की ! दुकान को सील कर एसडीएम द्वारा औषधि नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि मनीष मेडिकल स्टोर के द्वारा बढ़े हुए दामों पर सैनिटाइजर व अन्य सामानों की बिक्री की जा रही है जिसकी शिकायत बार-बार मिलने पर बुधवार को उनके द्वारा अपने स्टाफ को मनीष मेडिकल स्टोर से सैनिटाइजर खरीदने भेजा गया जिसमें 254 रुपए के सेनीटाइजर को 17 सो रुपए में दिया गया जिसे रंगे हाथों पकड़ा गया ! बेचे गए सैनिटाइजर में प्रोडक्शन का नाम बैच नंबर बार कोड एमआरपी का भी उल्लेख नहीं था ! शिकायत की सत्यता सामने आने पर मनीष मेडिकल स्टोर को पंचनामा बनाकर सील करने की कार्यवाही की गई है तथा ड्रग इंस्पेक्टर को बुलवा कर अग्रिम कार्रवाई औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत करने हेतु निर्देशित किया गया है ! एसडीएम ने बताया कि कोरोना महामारी के इस संकट काल में मेडिकल संचालकों के गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है ! किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी !
सैनिटाइजर, मास्क, ऑक्सीमीटर के रेट दीवाल पर लगाने के दिए निर्देश
एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सैनिटाइजर, मास्क ,ऑक्सी मीटर के रेट बाहर दीवाल पर लगाने का निर्देश दिया गया है जिससे लोगों में रेट को लेकर किसी तरह का संशय उत्पन्न न हो।
