नगरी / राजशेखर नायर – शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला का छात्र अनीश कुमार, पिता केशनाथ, निवासी वार्ड क्रमांक 10, नगर पंचायत नगरी ने गणित विषय में 100 में 100 शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अनीश की सफलता पर उनके मित्र निकेश साहू,हिमांशु यादव, खिलेंद्र साहू, मानस साहू, माता गीता ध्रुव एवं परिजनों ने शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
