एक परिवार के चार सदस्यों ने मौत को गले लगाया।

बागबाहरा :- नगर आज दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है एक ही परिवार के चार लोग घर में मृत अवस्था में मिले।मिली जानकारी के अनुसारशासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी के H-2 बिल्डिंग के मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42) का शव फासी के फंदे पर लटका हुआ मिला वहीं उनकी पत्नी और दो बच्चे का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला इस घटना की जानकारी मिलते पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह समेत पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुँचे । मृतक बसंत पटेल बागबाहरा के आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय में भृत्य के पद पर कार्ररत था।मृतकों में पत्नी भारती पटेल (38), बेटी सेजल पटेल (11) और बेटे कियांश पटेल (4) शामिल है। बताया जा रहा है कि, घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को मौके से आत्महत्या से जुड़ा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।एस.पी. आशुतोष सिंह और एडिशनल एस.पी. प्रतिभा पांडेय सहित सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।