पटवारी के साथ हुई मारपीट की कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की निंदा।

युक्ति युक्त कारण की गलत नीतियों सहित अन्य मुद्दों पर बैठक

 अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन आज सौंपेगा ज्ञापन.

 महासमुंद – कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा गत दिनों पिथौरा विकासखंड के पेंड्रा वन में पदस्थ पटवारी विनय कुमार पटेल द्वारा कुछ ग्रामीणों द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2025 को मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा व कागजात के फाड़े जाने पर राजस्व पटवारी संघ जिला महासमुंद के आवेदन के परिपेक्ष में संबंधित पटवारी विनय कुमार पटेल एवं संगठन से जानकारी प्राप्त करते हुए कर्मचारी भवन महासमुंद में बैठक आयोजित कर आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना की घोर निंदा की गई। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आक्रोश व्यक्त करते हुए मार्गदर्शक एवं कर्मचारी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पटवारी विनय कुमार पटेल से मारपीट किया जाना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारी कार्यालय में भी सुरक्षित नहीं है। मार्गदर्शक मंडल से उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि जिला प्रशासन इस पर अंकुश लगाते हुए कठोर कार्यवाही करें अन्यथा कर्मचारी जगत आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ध्यक्षता करते हुए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन ने बताया कि घटना के बाद से राजस्व पटवारी संघ जिला इकाई महासमुंद आंदोलन रत है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग में शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकारण पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही कृषि विभाग बागबाहरा में पदस्थ शिवकुमार चंद्राकर के निलंबन को समाप्त करने की चर्चा हुई।

जिला संयोजक ने बताया कि सभी मुद्दों को लेकर 13 मई को कलेक्टर महासमुंद में ज्ञापन सौंपते हुए जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमोद तिवारी, उमेश भारती गोस्वामी, जिला संयोजक टेकराम सेन, पेंशनर संघ जिला संयोजक अशोक गिरी गोस्वामी, डॉक्टर रामकुमार चंद्राकर, चिंताराम साहू, दिलीप तिवारी, ओम नारायण शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष ठाकुर, एसपी ध्रुव, रामकुमार साहू, सिराज बक्श, अजय कुमार बंजारे, तुलेंद्र सागर, राम नारायण चंद्राकर, अनिल कोसरिया, विनय पटेल, राकेश थवाईत, सागर गिरी गोस्वामी, कुबेर साहू, उमेश साहू सहित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पशु चिकित्सा संघ, राजस्व पटवारी संघ, वाहन चालक संघ, सहायक शिक्षक फेडरेशन, अजेक्स, अपेक्स, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ सहित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन सिराज बक्श ने किया। उक्त जानकारी फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी ओम नारायण शर्मा ने दी है।