8 जुन को विप्र विद्वत परिषद धमतरी के द्वारा उपनयन संस्कार ।

यशवंत गिरी गोस्वामी 

धमतरी – विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने निर्णय लिया गया है कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 8 जुन रविवार को सामूहिक उपनयन जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम आयोजित है !परिषद के अध्यक्ष पंडित अशोक कुमार शास्त्री ने अपील किया है जो भी ब्राह्मण बटुक का उपनयन संस्कार नहीं हुआ या आपके परिवार परिचित में कोई बटुक इच्छुक हो तो गणेश मंदिर मठ मंदिर चौक के पुजारी के पास पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है! उपरोक्त जानकारी परिषद के मिडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने दीं!