हिंदुस्तान जिंदाबाद – पाकिस्तान मुर्दाबाद पाकिस्तानी आतंकवाद के विरुद्ध मुस्लिम समाज बचेली ने निकाला जुलूस ।

( भारत सरकार से की अपील – पाकिस्तान के खिलाफ आरपार की लड़े लड़ाई )

किरंदुल – –– लौह नगरी बचेली के अहले सुन्नत वल जमात जामा मस्जिद के तत्वाधान में सदर बाहुउद्दीन अहमद सेक्रेटरी फखरे आलम , मो मुस्ताक के नेतृत्व में आज पाकिस्तान आतंकवाद के विरुद्ध एक जन आक्रोश रैली जामा मस्जिद बचेली से निकाल कर मार्केट होते हुए घड़ी चौक तक पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारा गुंजायमान किया गया और पाकिस्तान की नापाक हरकत को अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और भारत सरकार से अपील किया गया कि पाकिस्तान के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया हैपहलगाम की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया और बेकसूर और निर्दोष लोगों की हत्या किया जो माफी योग्य नहीं है बचेली मुस्लिम समाज ने भारत सरकार से अपील किया है कि पाकिस्तान को उसकी इस हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे और भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने का जो प्रयास पाकिस्तानी आतंकवाद करने का कोशिश कर रहा है और धर्म के नाम का उपयोग करके इंसानियत को कलंकित किया भारतीय एकता को आपसी लड़ाई में उलझाना उससे हमें बचना है और दुश्मनों को नेस्तानाबूद कर देना है पहलगाम की घटना में निर्दोष नागरिकों को केंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और मौन धारण का उनके लिए दुआएं की गई । आतंकवाद के विरुद्ध आज के इस रैली में खजांची मो मुस्ताक जब्बार उस्मानी अब्दुल नवाब पूर्व पार्षद फिरोज नवाब,पूर्व उपाध्यक्ष उस्मान खान,ताज दीवान,मो कौसर,मेहरुद्दीन,हैदर सर,अब्दुल कादिर,फिरोज खान, मो शमीम,दिलशाद,शमशुद्दीन सलमान नवाब, अफाक आलम,मो अरमान, मौज्जन अलीमउद्दीन, मो शब्बीर,अब्दुल्ला,अफरोज आलम ,अफरोज सिद्दीकी,निसार आलम और अन्य लोग शामिल हुए ।