पटना: कानून विरुद्ध संचालित, मां होम्यो चिकित्सा केंद्र को प्रशासन ने किया सील…

संभागीय ब्यूरो
मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/कोरिया – बैकुंठपुर जिला मुख्यालय से कुछ दूर स्थित पटना में गैर कानूनी तरीके से अवैध कारोबार संचालित करने की ख़बर रोज प्रशासन को मिल रही थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए पटना तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार भीष्म पटेल लगातार अपने क्षेत्र में लॉक डाउन के नियमों का कड़ाई से पालन को लेकर सक्रिय नजर आ रहें हैं, नियमित रूप से जिला प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी प्रदान किये गए क्षेत्र में वह जनता से लगातार लॉकडाउन हेतु जारी निर्देशों के पालन के लिए जहाँ अपील कर रहें हैं वहीं गलती पाए जाने पर या नियम तोड़े जाने पर तत्काल चालानी कार्यवाही कर ऐसे लोगों को दण्डित भी कर रहें हैं जो नियमो को तोड़ रहें हैं। ताजा मामला पटना बजारपारा का है जहाँ लॉक डाउन के दौरान की स्थितियों का जायजा ले रहे नायब तहसीलदार की नजर एक क्लिनिक पर पड़ गई, पटना में माँ होम्यो चिकित्सा केंद्र के नाम से संचालित इस क्लिनिक में जाकर जब नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों की मांग की तो इस क्लिनिक का संचालक दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया जिसपर तत्काल पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएमओ को बुलाकर नायब तहसीलदार ने सीलिंग की कार्यवाही सम्पन्न कराई साथ ही उन्होंने हिदायत भी दी कि बिना अनुमति या बिना मेडिकल रजिस्ट्रेशन किसी भी स्थिति में कोई भी क्लिनिक खोलकर बैठने की गलती न करे, साथ ही ऐसे लोगों से आम जनता भी इलाज कराने से परहेज करें ऐसे लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी जिनके पास न तो डॉक्टर की डिग्री है न ही किसी प्रकार से इलाज करने की कोई अनुमति। उन्होंने लोगों से अपील की है कि झोलाछाप डॉक्टरों सहित किसी भी बगैर रजिस्ट्रेशन वाले डॉक्टरों से इलाज न कराएं साथ ही अपने आस पास के ऐसे नियम विरुद्ध संचालित क्लीनिकों की जानकारी प्रदान करें इनपर कार्यवाही जारी रहेगी।