जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी जमीन हथियाने का सिलसिला चरम पर…

 

मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/बैकुंठपुर – कोरिया जिला मुख्यालय समेत कई ग्रामीण जगहों पर स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी जमीन हथियाने की परम्परा अब चरम सीमा पार कर रहा है, जो 80% लोग शासकीय जमीन पर ही काबिज है। शासन की लापरवाही से लोग शासकीय जमीन हथिया कर सरकार को ही लाखों का चूना लगा रहे है जहां ग्राम पंचायत रनई के बैगा पारा मोहल्ले में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर शासन को चुना लगाने का मामला प्रकाश में आया है जो कोविड काल में लगे लॉकडाउन की आढ़ में ग्रामीणों के मना करने के बाद भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पंचायत सचिव संदीप जयसवाल पिता लक्ष्मीकांत जयसवाल निवासी ग्राम पंचायत रनई द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस मामले की शिकायत ग्रामवासियों नें कलेक्टर एवं नायाब तहसीलदार से से करते हुए जानकारी दी की “ग्राम पंचायत रनई वि•खं• बैकुंठपुर जिला कोरिया अंतर्गत शासकीय भूमि बैगापारा मोहल्ला के खसरा नं• 642 पर अनावेदक लक्ष्मीकांत जायसवाल, संदीप जायसवाल (ग्रा•पं•सचिव) व अन्य के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है, ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पर पेय जल से सम्बद्ध कार्य शैली व आजीविका चलता है।