छुरा :- छुरा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवटीझर में तेंदुए के घुसने से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है।शिकार की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर तेंदुआ बार-बार गांव की ओर पहुंच रहा है जिससे लोग घबराए हुए हैं और गांव में अफरा-तफरी मची हुई है।इस घटना के बाद वन विभाग को सूचित किया गया है, और टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की स्थिति का आकलन कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कुछ समय पहले एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
