संत शिरोमणि सेन जी महराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नवापारा राजिम :--समीपस्थ ग्राम पोंड में सेन समाज के परिक्षेत्र भवन में संत शिरोमणि सेन जी महराज की 725 जन्म जयंती डेढ़ीपार देशहा सेन समाज अभनपुर परिक्षेत्र द्वारा मनाया गया.इस अवसर पर अध्यक्ष लेखराम सेन ने सेन जी महराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर पूरे सेन समाज को जयंती की बधाई देते हुए कहा कि एकता में बड़ी ताकत है. ऐसे मौके पर सामूहिक एकजुटता बहुत जरुरी है.तत्पश्चात पहलगाम में हुए आतंकी में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.कार्यक्रम का संचालन मनोज सेन ने किया.उक्त कार्यक्रम में अभनपुर परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोज सेन,सचिव हुमेश सेन, कोषाध्यक्ष मनोज सेन, ऑडिटर महेन्द्र सेन,व्यवस्थापक रामकुमार सेन,मीडिया प्रभारी युवराज सेन , गजानंद सेन,गंगाराम सेन ,संतु सेन, हेमन्त सेन ,सहित परिक्षेत्र के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे.उक्त जानकारी हुमेश सेन सचिव डेढ़ीपार देशहा सेन समाज अभनपुर परिक्षेत्र ने दी।