खरियार रोड – कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। आतंकवादियों की इस कायराना करतूत को लेकर शुक्रवार शाम नगर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ और आक्रोश व्यक्त किया गया। नवगठित शौर्य सेना के अध्यक्ष प्रतीक मिश्रा के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर एक आक्रोश रैली निकाली गई। स्थानीय आमसेना चौक पर पहले सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। फिर आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए लोग श्रीराम मंदिर पहुंचे। कड़े शब्दों में घटना की निंदा की गई और आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने की मांग की गई। पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। उपस्थित सभी ने हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के स्वजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पूरा देश उनके साथ है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष सोनिया जैन, उपाध्यक्ष निशांत डागा, ब्लाक अध्यक्ष तारेश्वरी साहू, धनीराम साहू, अधिवक्ता रमेश अग्रवाल, प्रदीप जैन, सिख समाज के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह गुरुदत्ता, गुड्डा खान, याकूब भाई, सलमान सुमरा, नासीर, सरिता सिंह ठाकुर, श्रुति बाजपाई, प्रिया संकलेचा, प्रेमचंद साहू, डिप्टी वासन, मुकेश श्रीवास्तव, किशोर कालिया, राकेश शर्मा, श्याम केशरवानी, अशोक मिश्रा, पवन गुप्ता, हेमू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
