नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव से मुलाकात कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर चर्चा की।

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द – श्री राठी ने अधिकारी से कहा कि शहर सीमा में संचालित राशन दुकानों में ए.पी.एल राशन कार्ड धारियों को कुछ दुकानों पर चावल समय पर नही मिलता तकनीकी त्रुटि के कारण अगर कोई तकनीकी प्राब्लम हो उसे माह के शुरूआत में ही हल कर लिया जावे । फुड इन्सपेक्टर द्वारा सभी राशन दुकानों में नियमित निरीक्षण कराया जावे निरीक्षण से एकरूपता सभी दुकानों की बनी रहती है दुकानदार मनमानी भी उपभोक्ताओं के उपर नही कर पाएंगें इसलिए खाद्य विभाग के अधिकारीयों द्वारा बराबर देखरेख होनी चाहिए। कुछ राशन दुकान वार्ड सीमा से बाहर हैं ऐसे दुकानदारों को हिदायत दी जाये की जिस वार्ड की दुकान है उस वार्ड में लगे इससे हितग्राहियों को ज्यादा सफर राशन लेने के लिए नही करना पड़ेगा। दुकानदारो का च्यवहार बी.पी.एल ए.पी.एल कार्डधरियों के साथ सरल रहे धमकी पूर्ण न रहें इसे भी समय-समय पर चिंतन किया जावें ।गर्मी का समय है सभी राशन दुकानों मे पीने का शुध्द पानी रहें ऐसा निर्देश दुकानदारों को किया जाये एक से अधिक राशन दुकान चलाने वाले से दुसरे समुह को टेण्डर निकालकर राशन दुकान दिया जावे इससे दुकान पर ग्राहको का लोड नही बढ़ेगा ।जिला खाद्य अधिकारी से चर्चा के दौरान भाजपा नेता हनीष बग्गा और गौरव राठी भी थे।