कोविड अस्पताल से भागा कोरोना मरीज! मचा हड़कंप…

सूरजपुर: मोहम्मद इकरार अहमद

अंबिकापुर/  सूरजपुर – हमेशा सुर्खियों में रहने वाला जिला अस्पताल सूरजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कोविड अस्पताल से एक मरीज अस्पताल प्रबंधन को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन मरीज की लगातार तालाश कर र​हे है। लेकिन अभी तक गायब हुए मरीज का कोई पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार खोरमा प्रतापपुर के रहने वाले पति कोरोना संक्रमित मिलने पर उसको 23 अप्रैल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज सुबह पति के गायब होने की सूचना पत्नी ने अपने परिजनों को बताई।

कोविड अस्पताल परिजनों ने अपने स्तर पर पतासाजी कर निराश होने पर अस्पताल प्रबंधन सहित पुलिस के उच्चाधिकारी को अवगत कराये जाने पर अस्पताल स्टाफ सहित कोतवाली पुलिस कोविड अस्पताल पहुचकर पतासाजी में जुटी हुई है।

 

CCTV कैमरे से पता चला कि गुम मरीज 5 बजे सुबह तक कोविड अस्पताल परिसर में आखरी बार देखा गया। फिलहाल गुम मरीज को खोजने के लिए प्रशासनिक अमला के साथ पुलिस की टीम लगी हुई है।