विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने मुख्यमंत्री के नाम से महापौर धमतरी को ।मांग पत्र सौंपा।

यशवंत गिरी गोस्वामी 

धमतरी – विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम से जगदीश रामु रोहरा महापौर धमतरी को मांग पत्र सौंपा !महापौर ने आवेदन को गंभीरता लिया गया एवं उचित कार्यवाही की बात कही ! परिषद मांग पत्र में लिखा है कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धारा सबका साथ सबका विकास आज सभी जगह परिलक्षित हो रही है !आपके नेतृत्व में भी छत्तीसगढ़ शासन भी आम जनता के हित के लिए कार्य रही है उसी कार्य में वेद पाठ मंदिर में पुजा पाठ पुरोहिती कर जीविका चलाने वाले ब्राह्मण भी है जो विप्र विद्वत परिषद धमतरी के अन्तर्गत आते हैं !इन सबकी जीविका का अन्य कोई साधन नहीं है !इतनी आमदनी भी नहीं है कि अपना परिवार भी चला सके आप से निवेदन है कि विप्र विद्वत परिषद धमतरी के ब्राह्मणों की जीविका के लिए मंदिरों में पूजा पाठ पुरोहित करने वाले ब्राह्मणो के लिए पेंशन निर्धारित एवं श्रमिक पंजीयन आपके द्वारा कर दिया जायेगा तो उन ब्राह्मणों का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सकेगा !विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने मुख्यमंत्री मंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हैं की कर्मकाण्डी पुजा पाठ पुजारी पुरोहित ब्राह्मणो को पेंशन एवं श्रमिक पंजीयन कराने की मांग पत्र के माध्यम से किया गया! मांग पत्र सौंपने मुख्य रूप से परिषद के अध्यक्ष पंडित अशोक शास्त्री , पंडित संतोष तिवारी, पंडित महेश शास्त्री, पंडित अरूण उपाध्याय, पंडित राजकुमार तिवारी, पंडित घनश्याम द्विवेदी उपस्थिति थे !उपरोक्त जानकारी परिषद के मिडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने दीं!