किरन्दुल मे बीएसएनएल की लचर व्यवस्था – पोस्टऑफिस और सीएससी सेंटरों में ऑनलाइन कार्यो में रुकावटें  ।

( इंटरनेट नहीं होने के कारण छात्रों ,व्यापारियों में दिख रही नाराजगी )

किरंदुल- लौह नगरी किरंदुल में पिछले 7 दिनों से बीएसएनएल की लचर व्यवस्था देखी जा रही है नेटवर्क न रहने के कारण संचार व्यवस्था जैसे सभी कार्यो में कई परेशानियाँ आये दिन सामने आ रही है।बता दें किरन्दुल पोस्ट ऑफिस के कार्य के साथ ही साथ सीएससी सेंटरों में ऑनलाईन कार्यों में रुकावटें आ रहीं हैं।साथ ही नेटवर्क ठीक नहीं होने के कारण कॉल करने में भी दिक्कतें हो रहीं हैं। साथ ही कॉल ड्राप की भी एक बड़ी समस्या चुनौती बनी हुई है । उल्लेखनीय हैं कि विद्यालय में बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करने में बीएसएनएल के नेटवर्क नहीं होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

बीएसएनएल जे.डी.ओ. अरविंद

किरन्दुल क्षेत्र में ही कुछ तकनीकी समस्या देखी जा रहीं हैं कर्मचारी सुधार कार्य में लगे हुए हैं जल्द ही संचार व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएगी।