राजशेखर नायर
नगरी – सिंचाई विभाग डैम 2 की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है.निस्तारी और सिंचाई केलिए सोंडूर डैम से नालियों के माध्यम पानी छोड़ा गया.विभाग द्वारा लाखों रुपए नाली मरम्मत के नाम से खर्च की गई.इस के बाद भी नालिया जगह-जगह टूटी हुई है और कचरे से पटा हुआ है, जिसकी वजह से सिंचाई एवं निस्तारिक के लिए छोड़ा गया पानी तालाबों और खेतों के बजाय सड़क किनारे बह रहा हैं.आरोप लग रहा है कि नाली मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।
