अस्थायी दखल शुल्क वसूली में ठेकेदार की दबंगई -आर्सेलर मितल कंपनी के परिवहन कार्यों में लगी ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली ।

( आर्सेलर मित्तल कंपनी का परिवहन कार्य हो रहा बाधित )

( फिर एक बार विवादों से घिरा नज़र आ रहा अस्थायी दखल शुल्क वसूली कार्य )

किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका फिर एक बार वितीय वर्ष 25 -26 के लिए विगत दिनों हुए अस्थायी दखल शुल्क की वार्षिक निविदा को लेकर समाचार पत्रों की हेड लाइन की सुर्खियों में बनी हुई है । विदित हो कि नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा 10 मार्च को जारी पत्र के अनुसार किरंदुल नगर पालिका परिषद के अस्थायी दखल शुल्क वसूली हेतु बंद लिफाफे में ऑफर 10 मार्च को कार्यालयीन अवधि तक आमंत्रित किये जाने का उल्लेख किया गया था ।परंतु विचारणीय प्रश्न यह है कि पालिका परिषद द्वारा किरंदुल पालिका के लिए अस्थायी दखल शुल्क वसूली की वार्षिक निविदा को लेने वाले ठेकेदारों को इसकी सूचना ना मिले इस कारण पालिका के द्वारा अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अस्थायी दखल शुल्क वसूली की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से 10 मार्च के पहले ना दे कर 11 मार्च के समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था । विदित हो कि पिछले वितीय वर्ष में भी करीबन 5 से 7 उन्ही निविदाकर्ताओं ने निविदा फॉर्म जमा किया था ।और इस वितीय वर्ष 25 -26 के लिए भी अस्थायी दखल शुल्क के टेंडर प्रक्रिया के लिए भी उन्ही छह से सात निविदाकर्ताओं ने निविदा फॉर्म खरीद कर ईएमडी के साथ जमा किये थे । चर्चा के अनुसार कहीं निविदाकर्ताओं के द्वारा रिंग बनाकर पालिका प्रशासन को चुना लगाने की मंशा थी या फिर किरंदुल पालिका प्रशासन ही अन्य ठेकेदारों को गुमराह करते हुए अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की मंशा से 10 मार्च से पूर्व अस्थायी दखल शुल्क वसूली की निविदा का समाचार पत्रों में विज्ञापन ना दे कर निविदा फॉर्म खरीदने की समयावधि बीत जाने के बाद समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की मंशा प्रकट की थी जो उन दिनों समाचार पत्रों की सुर्खियां बना हुआ था ।वर्तमान में विवादितो के बीच फिलहाल तो पालिका का अस्थायी दखल शुल्क वसूली तो विवादितो के बीच वर्तमान ठेकेदारों ने शुरू कर दी है ।परंतु विवादितो के बीच चालू हुआ अस्थायी दखल शुल्क वसूली के कार्यों को लेने वाले ठेकेदार की एक और दबंगई इन दिनों चर्चा का विषय है । मिली जानकारी के अनुसार अस्थायी दखल शुल्क वसूली का टेंडर लेने वाले ठेकेदार के द्वारा स्थानीय आर्सेलर मित्तल एंड निप्पोन स्टील इंडिया लिमिटेड के अपशिष्ट पदार्थों के परिवहन कार्यों में लगी ट्रकों से भी दबंगई से वसूली का मामला सामने आया है ।साथ ही ठेकेदार के द्वारा वसूली के लिए कंपनी के परिवहन कार्यो में लगी ट्रकों टिप्परों को घंटो तक रोका जा रहा है जिस कारण कंपनी को भी करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है ।