लाखों रूपये की धोखाधडी करने वाली दो महिला आरोपी गिरफ्तार ।

महिला समूह के साथ ठगी करने वाले का खुलासा ।

महासमुंद:- लाखों रूपये की धोखाधडी करने वाली 02 महिला आरोपी गिरफ्तार।आरोपीयों के पास से ठगी से संबंधित दस्तावेज जप्त किया गया।थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 318(4) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तृप्ति दुबे (40) के द्वारा थाना महासमुन्द में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मां दन्तेश्वरी लघु उद्योग कुम्हार पारा के सदस्य है। हम लोगों के द्वारा दन्तेश्वरी लघु उद्योग का संचालन किया जाता है।हम 5 लोगों को फर्जी एनजीओ. राखी ध्रुव पिता स्व. गेंदराम ध्रुव (46) , निवासी अजीत टॉवर सिंघी स्कुल के पास, रामसागर पारा रायपुर, वर्तमान निवासी हर्षित सिटी पानी टंकी के पास अमलेश्वर रायपुर द्वारा सम्पक कर लघु एवं सुक्ष्म उघोग के व्यवसायिक कार्य हेतु हमारे समुह के सभी महिला सदस्यों से 40,000- 40,000/- रूपयें का बैंक लोन दिलवाकर उसे स्वयं के कार्य हेतु अपने पास रख लिया गया है तथा समुह के लोगों को लघु उद्योग लगाने का झुठा आश्वासन देती रही। उद्योग एवं सुक्ष्म उद्योग का झुठा आश्वासन देकर फर्जी एन0जी0ओ0 राखी ध्रुव द्वारा हम लोगों से बैंक लोन लेकर जो रकम अपने पास रख ली गई है उसका अदायगी हम लोगों के द्वारा लगभग 7-8 माह तक बैंक को की जा चुकी है।विवेचना के दौरान साइबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस की टीम के द्वारा उक्त (01) राखी ध्रुव (02) पुनम नायक पति अभिनदन नायक (46 ) हनुमान मंदिर के पिछे बिजली सब स्टेशन के पास रायपुर में पकड़ा।