( हनुमान जन्महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में निकली भव्य शोभायात्रा )
किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल में भगवान श्री हनुमान जन्ममहोत्सव के पावन अवसर पर हनुमान जन्महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान मेंभव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । हनुमान जन्महोत्सव सेवा समिति के प्रमुख चंचल देवांगन ने बताया कि पिछले साल समिति के द्वारा हनुमान जन्महोत्सव पर 25 फिट की गदा के साथ नगर का भृमण किया गया था इस बार समिति के द्वारा हनुमान जन्महोत्सव पर 40 फिट की गदा का निर्माण समिति के तत्वाधान में किया गया है ।
चंचल ने कहा कि हमारे ख्याल से छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार हमारी समिति के द्वारा हनुमान जन्महोत्सव पर 40 फिट की गदा के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो कि किरंदुल वासियों के लिए गर्व की बात है ।सर्वप्रथम कोडेनार पंचायत की महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना पश्चात शोभायात्रा रिंग रोड नम्बर 4 से प्रारंभ हो कर बंगाली कैम्प ,रामपुर कैम्प ,घड़ी चौक से बस स्टैंड होते हुए अम्बेडकर चौक से पुरानी डबल स्टोरी कालोनी ,शीतला माता मंदिर से होते हुए गांधी नगर स्थित हनुमान टेकरी पहुँची। जहाँ बजरंगी सेवा समिति के द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी देवी देवताओं की झांकियों की आरती तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।
