( बजरंगी सेवा संस्था के तत्वाधान में हुआ महाभण्डारा )
( हनुमान जयंती पर दिखी सर्वधर्म समभाव की भावना )
किरंदुल – हनुमान जन्महोत्सव के पावन पर्व पर लोह नगरी किरंदुल के गांधी नगर स्थित नगर के मध्य नंदी पर्वत पर स्थित 32 फ़ीट ऊंचे हनुमान जी की विशाल मूर्ति की पूजा अर्चना के बाद नगर वासियों के लिये प्रति वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी महाभण्डारा का आयोजन किया गया ।उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2019 में नंदी पर्वत के ऊपर स्थिति मूर्ति का अनावरण किया गया था ।वर्तमान में उक्त स्थल नगर वासियों के लिए पर्यटन के रूप में काफी लुभावना एवं आकर्षक बना हुआ है ।विदित हो कि नंदी पर्वत पर स्थित हनुमानजी की मूर्ति के पास से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की तीनों खदानों और पूरे नगर का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है ।
प्रति वर्ष हनुमान जन्महोत्सव पर बजरंगी सेवा संस्था के तत्वाधान में पूरे नगर के सहयोग से महाभण्डारा का आयोजन किया जाता है ।इस संबंध में चर्चा करते हुए बजरंगी सेवा संस्था के गौरी शंकर तिवारी और शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष हनुमान जन्महोत्सव के पावन पर्व पर नगरवासियों के सहयोग से गाँधी नगर स्थित हनुमान टेकरी में बजरंग बली की पूजा अर्चना पश्चात नगर वासियों के लिए प्रसाद के रूप में महा भंडारे का आयोजन किया गया ।
