जिले में संक्रमण न फैले, इसके लिए सभी प्रयास करें कलेक्टर : विधायक अनुप नाग…

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–28.4.21/

 

कलेक्टर चंदन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के विधायको, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त अधिकारियों के साथ की कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

विधायक अनुप नाग जी ने कहा है कि कांकेर जिले में संक्रमण न फैले, इसके लिए कलेक्टर सभी प्रयास करें। कई जिलों में कलेक्टर ने बहुत अच्छा काम किया है तथा संक्रमण की तीव्र गति को रोक दिया है, हमारे यहां भी इसी तरह का कार्य किया जाए। लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें। मरीजों के इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था हो। सभी ब्लॉकों में अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था हों, जिससे मरीजों को अन्यत्र रैफर न करना पड़े। श्री नाग जी ने जिले के मुख्य चिकित्सा, खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा की वे सभी जिले में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करे ।

पूरी तरह सील रहे संक्रमित क्षेत्र

विधायक जी ने निर्देश दिए कि सभी संक्रमित क्षेत्र पूरी तरह से सील रहें, यह सुनिश्चित किया जाए तथा उसके अंदर हो रही गतिविधियों पर नजर रखी जाए। यह भी देखा जाए कि संक्रमित क्षेत्र का आकार अनावश्यक रूप से बड़ा तो नहीं है। यदि ऐसा है, तो उसे पुनः निर्धारित किया जाए। जिन क्षेत्रों में अब कोई भी संक्रमित मरीज नहीं है, उन्हें संक्रमण मुक्त किए जाने के संबंध में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाए ।

निर्माण कार्य और मनरेगा के कार्य कराएं

श्री अनुप नाग जी ने कही की संक्रमण मुक्त इलाको में वहा की परिस्थिति के अनुरूप गाइड लाइन के अनुसार निर्माण कार्य तथा मनरेगा के कार्य प्रारंभ कराए जाएं और कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जाए, जिससे लोग उसका लाभ ले सकें।

फिर उन्होंने कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। जहां संक्रमण की दर अधिक होने से वहाँ विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। क्वारेंटाइन सेंटर्स पर डिस्टेंसिंग आदि का पूरा पालन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम क्वॉरेंटाइन को प्राथमिकता दी जाए।

स्वास्थ्य अमला अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे

श्री अनुप नाग जी ने कहा कि स्वास्थ्य अमला अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखे तथा पूरी सुरक्षा के साथ पीपीई किट मास्क, ग्लब्स आदि का इस्तेमाल करते हुए अपना कार्य करें। टेस्टिंग के लिए सैंपल लेते समय आईसीएमआर की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। श्री नाग जी ने उपचार में लगे चिकित्सकों एवं स्टाफ को उपचार संबंधी प्रोटोकॉल का पूरा पालन करने के निर्देश दिए।

निजी चिकित्सालय चालू रहें

और सभी ब्लॉकों में निजी चिकित्सालय चालू रहें तथा अन्य बीमारियों का इलाज करते रहें। नर्सिंग होम एसोसिएशन तथा आईएमए द्वारा ब्लॉकों में मोबाइल के माध्यम से नि:शुल्क उपचार सलाह देने पर सहमति दी गई है। उनके प्रतिनिधियों से चर्चा कर यह कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये गये।

आज इस वर्चुअल बैठक में अंतागढ़ विधायक माननीय अनुप नाग जी एवं कांकेर कलेक्टर श्री चंदन कुमार जी के साथ साथ विधासभा उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर विधायक माननीय मनोज सिंह मंडावी जी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक माननीय शिशुपाल शोरी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय हेमंत ध्रुव जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय हेमनारायण गजवल्ला जी, कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर, जिले के समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष, समस्त नगर पंचायत अध्यक्ष समेत जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।