
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–28.4.21/ पखांजूर का ये है लीलासनी कोड़ोपी, पखांजुर सिविल अस्पताल में स्टॉफ नर्स के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में “पखांजुर आईटीआई कोविद केयर सेंटर” में कोरोना पीड़ितो की सेवा कर रही हैं। मरीजों की देखभाल करते-करते थक कर ज़मीन पर ही सो गयी है । लीलासनी जैसे कई और उनके स्वास्थ्यकर्मी साथी दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे है ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। हम और आप इस भीषण गर्मी में अपने-अपने घरों में ए.सी. और कूलर में चैन की नींद सो रहे हैं परंतु इस तपती गर्मी में शरीर को उबाल देने वाले PPE किट पहनकर कोरोना पीड़ितों की सेवा में ये स्वास्थ्यकर्मी लगे हुए हैं। जहाँ हम कोरोना पॉजिटिव मरीजों से दूर भागते हैं वही ये स्वास्थ्यकर्मी अपने जान की परवाह किये बिना कोरोना मरीजों के बीच रहकर उनकी देखभाल करते हैं ताकि हम में से किसी को अपनों को न खोना पड़े। लीलासनी कोड़ोपी जैसे कई स्वास्थ्यकर्मी इसी तरह रोजाना अपने जान को खतरे में डाल अपने सुख-सुविधाओं को त्यागकर लोगों की सेवा में लगे हुए है । ये स्वास्थ्यकर्मी भी किसी माँ-बाप के संतान हैं इसलिए हमें इनका सम्मान करना चाहिए और इनके प्रति शालीनतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। इनसे न झगड़े ,इनका सम्मान करें ।
