अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल वादा नहीं बल्कि एक प्रतिज्ञा थी – अशोक बजाज।

ग्राम चांटा और परसदा में मानस सम्मेलन में कहा गया कि देश बार-बार चुनाव से मुक्ति चाहता है  ।

रायपुर – जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज ने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम चांटा परसदा में आयोजित मानस सम्मेलन में कहा कि भगवान की जन्मभूमि में भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से देश में सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था पहले से कायम है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल वादा नहीं बल्कि एक प्रतिज्ञा थी जो पूरी हुई। बौद्ध धर्म के महाकुंभ में लाखों आदिवासियों ने डूबकी लगा कर धर्म के प्रति आस्था का परिचय दिया है। श्री बजाज ने कहा कि देश में हो रहे बड़े बदलावों के कारण दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। आज “एक देश-एक चुनाव” की चर्चा हो रही है, पूरा देश बार-बार चुनाव से मुक्ति चाहता है। एक देश एक चुनाव से समय, श्रम व धन की बचत होगी। आप लोग भी अपनी पंचायत ग्राम से प्रस्ताव पारित कर सीधे राष्ट्रपति को भेजें ताकि राष्ट्रपति को आपकी धारणा की जानकारी मिल सके। इससे निर्णय लेने में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत समिति सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य अभनुपाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष अभनपुर अनिल खोरा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, जिला सदस्य ब्रह्मानंद साहू, सरपंच ऐसकुमार साहू, गोपाल साहू, गुलाब साहू, दशरथ साहू, अशोक साहू, कमलनारायण साहू, भावेश दिवाकर, कृष्ण कुमार, गोपाल नारायण साहू, भावेश दिवाकर, कृष्ण कुमार, गोपाल नारायण साहू, जया साहू, सरपंच प्रसाद राकेश वर्मा, तारिका साहू, अभनपूर साहू, टीकू साहू, मोहनलाल साहू, मोहनलाल साहू, मोहनलाल साहू ध्रुव, गोपाल साहू, होरी लाल, शियास यादव, रामकुमार हिरवानी, द्वारिका हिरवानी, शत्रुघ्न सेन आदि उपस्थित हुए ।