( किरंदुल भाजपा मंडल मना रही भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस )
( स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान )
किरंदुल — भाजपा मण्डल किरंदुल के द्वारा 46 वे भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशन पर 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों को मण्डल स्तर पर श्रृंखला बद्ध तरीके से संपादन सुनिश्चित किया जाना है। जिसके सन्दर्भ में गुरुवार 10 अप्रैल को निम्न कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया था ।जिसमे विभिन्न समुदायों के साथ साथ समाज प्रमुखों का सम्मान करते हुए। समुदाय नेताओं के साथ संवाद, उनकी राय और सुझाव लेना, और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना शामिल था । जिसके तहत किरंदुल भाजपा मंडल के नेतृत्व में किरंदुल नगर के फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित शीतला मन्दिर, टाइप 03 फुटबॉल ग्राउंड किरंदुल में नगर के विभिन्न समाजों में प्रमुखों को आमंत्रित करते हुए भगवा रंग के गमछे और श्रीफल से उनका सम्मान किया गया । इस दौरान यू पी बिहार समाज के राजेन्द्र सक्सेना ,दिलीप सिंह, जितेन्द्र तिवारी ,फूलचंद मिश्रा ,ओडिशा समाज से आर सी नाहक ,साहू समाज से दिनेश साहू ,सिख समाज से मोहित धवन ,केरला समाज से प्रीति दुद्दी ,आंध्रा समाज से दिल्ली राव ,आदिवासी समाज से शालिनी कर्मा का सम्मान किया गया । इस दौरान किरंदुल भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय सोढ़ी , कार्यक्रम के संयोजक विक्रम नाहक ,आई टी सेल के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ,वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र सोनी ,वरिष्ठ भाजपा नेता आर सी नाहक , उपेंद्र त्रिपाठी ,दिल्ली राव ,राजेंद्र चौहान ,जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री भावना सक्सेना ,भाजपा नेत्री सुनीता साहू ,शालिनी कर्मा ,मोहित धवन के साथ साथ भाजपा मण्डल किरंदुल के समस्त पदाधिकारी गण ,नव निर्वाचित समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं भारतीय मजदूर संघ के सदस्य गण, मण्डल कार्यकारणीय सदस्यगण तथा भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
