यशवंत गिरी गोस्वामी
धमतरी – मिडिया से बात करते हुए सभी मंदिरा प्रेमियो में सरकारी अहाता करने, अबकारी विभाग व विष्णुदेव साय सरकार पर भारी आक्रोश जताते हुए कहा है कि जहां 2 डिस्पोजल, 1 पानी पाऊज और चखना 10 रुपये में उपलब्ध हो जाता है अब वही उतने ही चखना समान की किमत 20 रुपये देना पड़ा रहा है। एक शराब दुकान में एक ही चखना दुकान होने से सरकारी अहाता चलाने वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं, 25 पैसे के डिस्पोजल के लिए 3 रुपये वसूला जा रहा है। चखना वाले से सवाल करने पर मंदिरा प्रेमियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
अवैध चखना दुकान से उचित दाम पर मिल जाता है समान
मंदिराप्रेमियों ने बताया कि अवैध चखना दुकान वाले व्यवहारिक व मंदिराप्रेमियों के परेशानियों को समझते हुए उचित दाम पर समान उपलब्ध व पैसा नहीं होने पर उधार भी समान उपलब्ध हो जाता है।
बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
आबकारी विभाग व विष्णुदेव साय सरकार जी से अनुरोध है कि एक शराब दुकान मे एक ही चखना दुकान होने से चखना सेन्टर वाले अपनी मनमानी व असामाजिक तत्वों को चखना सेंटरों में पनाह दिया जाता है जो चाकू की नोक पर गांव के भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना कर मोबाइल व पैसा लुट लिए जाते है अगर यही चखना दुकान अवैध किए जाते तो बेरोजगार बैठे लोग अपना चखना दुकान चलाकर परिवार के गरीबों को दूर किया जा सकता है और असामाजिक तत्वों से आम मंदिरप्रेमियो को राहत मिल जाता। मंदिरा प्रेमियों का कहना है कि हम मंदिरापान कर सरकार की राजस्व आय में वृद्धि कर रहे है जो राज्य के विकास में मुख्य भागी बने हुए है, इसलिए सरकार से अनुरोध है कि शराब दुकानों में चखना दुकान को अवैध किया जाए और हम मंदिरा प्रेमियो को राहत दिया जाए।
