यशवंत गिरी गोस्वामी
धमतरी – बसपा नेता आशीष रात्रे आशीष रात्रे ने कहा कि धमतरी नगर निगम में वर्षों से काम कर रहे 19 प्लेसमेंट कर्मचारियों को बिना कारण से निकाला जाना ठीक नहीं है बिना कारण के इस तरह निकाले जाने से इन लोगों की परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा। जबर्दस्त कमरतोड़ महंगाई बेरोजगारी चल रही है और दूसरे तरफ रोजगार देने छोड़ और गरीबों की मुंह से निवाला छिनने का काम हों रहा है क्या यही है मोदी की गारंटी। बसपा नेता आशीष रात्रे कहा कि गांव गरीब किसान हितैषी का नारा भाजपा की सिर्फ नौटंकी है गरीबों की दुआं और बददुआ दोनों लगती है स्वास्थ्य और जल विभाग के सभापति शहर हित में काम पर ध्यान केंद्रित करें।इस तरह प्लेसमेंट कर्मचारियों को निकाल कर क्या साबित करना चाहते हैं महापौर रामू रोहरा तत्काल इस पर रोक लगाई। नहीं तो बहुजन समाज पार्टी प्लेसमेंट कर्मचारियों के हित में आन्दोलन करेंगे।
