कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

महासमुंद – जिला मुख्यालय दुर्ग के मोहन नगर थाना अंतर्गत ओम नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या तथा महासमुंद में एक 12वीं का छात्र वेदांश चंद्राकर का खुले आम चाकू मार कर हत्या कर दी जाती है नशे में डूबा हुआ चाकूबाज को कोई पछतावा भी नहीं हो रहा है।ऐसी हालत में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को ले आई है जहां स्कूल बंद हो रही है पर शराब की नई दुकान खुलने लगी है भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत कम कर करने की लालच देकर सरकार बनाई,पर सरकार बनने के पश्चात शराब की कीमत कम की जा रही है ताकि छत्तीसगढ़ के नागरिक युवा नशे में धुत रहे और भाजपा के नेता सत्ता का लाभ ले सके आज छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है पुलिस परिवार का ही आज सुरक्षा की गारंटी कोई नहीं ले पा रहा है छत्तीसगढ़ में पुलिस परिवार की हत्या हो चुकी है तो फिर आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कौन ले पाएगा ? और यह सभी घटनाएं युवाओं के दिन रात नशे में होने के कारण हो रहा है इन सभी मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन कियागया एवं मांग की गई की छत्तीसगढ़ में फैली हुईं नशा के व्यापार पर प्रतिबंध लगाए क्योंकि शासन प्रशासन में बैठे हुए प्रत्येक अधिकारी को पता है की महासमुंद में नशा का व्यापार कहां-कहां होता है।महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है अवैध शराब बिक्री फल फूल रही दिन दहाड़े हत्या,चोरी,मारपीट,चाकू बाजी की घटना आम बात हो गई है कानून का भय कही नजर नहीं आ रहा है प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं और भाजपा सरकार सुशासन तिहार मना रही है यह कैसा सुशासन हैं पूरे प्रदेश में आज कुशासन है जनता महंगाई से त्रस्त है किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। विष्णु साय की सरकार में आज युवा वर्ग नशे के गिरफ्त में है और शासन जानबूझकर शराब भट्ठियों की संख्या बढ़ाने में लगी है पुलिस प्रशासन नशाबंदी के जगह शराब बेचने वालों की सुरक्षा में तत्पर है आज पुलिस प्रशासन का जो भय होना था वह पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। पुतला दहन कार्यक्रम में डॉक्टर रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष,खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष,खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष,निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष,प्रमोद चंद्राकर जिला वनोपज अध्यक्ष,सोमेश दवे,प्रदीप चंद्राकर,गुरमीत चावला,अमन चंद्राकर,गौरव चंद्राकर,शाहबाज रजवानी,सचिन गायकवाड पूर्व एल्डरमैन सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,पार्षद सूरज नायक,जनपद सभापति महेंद्र साहू,पूर्व पार्षद शकील खान,निर्मल जैन,तुलसी साहू,मनोहर ठाकुर,हर्षित चंद्राकर,अजय थवाईत,देवेश शर्मा,तबरेज खान, टोमन सिंग कागजी,कपिल साहू, डॉ एजाज नकवी,आकाश निषाद,विराज चंद्राकर,बसंत चंद्राकर,लीलू साहू,बबलू महानंद,अनुराग चंद्राकर,निहार राव चाकोले, सतीश कन्नौजे,रवि ध्रुव, तुलसी देवदास,भानु साहू एवं अन्य कांग्रेस जन कार्यक्रम में शामिल रहे।