यशवंत गिरी गोस्वामी
धमतरी – बसपा नेता आशीष रात्रे ने अर्जुनी थाना में दुर्गेश कठोरिया की मौत का न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है थाना प्रभारी एवं दोषी स्टाफ को तत्काल निलंबित कर उचित जांच कार्रवाई किया जाए प्रार्थी को बुलाया जाए ।और पूछा जाए अपराध पंजीबद्ध कब हुआ।उसी दिनांक से आज दिनांक तक का थाना परिसर ,अस्पताल परिसर न्यायालय परिसर, सीसीटीवी फुटेज की जांच ,दुर्गेश कठोरिया को कहां से पकड़ा गया कब लाया गया क्या मार-पीट पुलिस के द्वारा किया गया था थाना में कहां पास रखा गया था ईलाज में देरी जानबूझकर किया गया उसकी उचित जांच कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए नहीं तो बसपा पीड़ित परिवार के साथ आन्दोलन करेंगे!
