वेंटिलेटर सहित अन्य आवश्यक आधुनिक उपकरणों के संचालन के ऑनलाइन प्रशिक्षण के संबंध में “राजकुमारी” ने लिखा कोरिया कलेक्टर को पत्र!

वेंटिलेटर सहित अन्य आवश्यक आधुनिक उपकरणों के संचालन के ऑनलाइन प्रशिक्षण के संबंध में “राजकुमारी” ने लिखा कोरिया कलेक्टर को पत्र!

संभागीय ब्यूरो
मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/कोरिया – बैकुंठपुर जिले में बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण से मौत के आंकड़े ने सभी की धड़कने तेज कर दी है, रोकथाम के सारे उपाय विफल हो रहे हैं जो गम्भीर मुद्दा बन के रह गया है। इसी बीच क्षेत्र की जनता के हित में विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका संसदीय सचिव व कोरिया पैलेस की राजकुमारी स्व. रामचन्द्र सिंह देव की भतीजी श्रीमती सिंहदेव ने कोरिया जिला के कलेक्टर श्री एस एन राठौर को एक पत्र जारी कर विषयांतर्गत लेख लिखा है लेख में स्पष्ट है कि राजकुमारी क्षेत्र की जनता के लिए सदैव तत्पर है जो उनके सरल स्वभाव को भी दर्शाता है श्रीमती सिंहदेव ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि जिले में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है जिस कारण मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है साथ ही हॉस्पिटल के टेक्रिकल स्टाफ भी संक्रमित हो जा रहे है। इसी विषम परिस्थिति में वेंटिलेटर सहित अन्य आपात कालीन उपकरणों का संचालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है अतः कृपया वेंटिलेटर सहित अन्य आवश्यक उपकरणों के संचालन के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर (छ. ग.) के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था अतिशीघ्र करने का कष्ट करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर इन मशीनों के संचालन में कोई समस्या न हो। सधन्यवाद
अंबिका सिंह देव