वर्तमान परिदृश्य में कोरोना महामारी के मार से गरीब मजदूर,किसान, व्यापारी, राजनैतिक नेता कोई भी अछूते नहीं है। गैंद लाल साहू

गैंदलाल साहू पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा मंडल राजिम ने कहा है कि वर्तमान परिदृश्य में कोरोना महामारी के मार से गरीब मजदूर,किसान, व्यापारी, राजनैतिक नेता कोई भी अछूते नहीं है। कोरोना वायरस के मार से कई परिवार पूरा तबाह हो रहे हैं। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, फिर भी वह नाकाफ़ी साबित हो रहा है। कई धार्मिक,सामाजिक संगठन अपने अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। कई ऐसे परिवार प्रमुख की मृत्यु कोरोना वायरस से हो रहा है, जिसके घर में अब कमाने वाला कोई वयस्क सदस्य नहीं रहा। बच्चे एवं पत्नी भूखों मरने की मरने की स्थिति में है। विगत दिनों ग्राम फुंडहर कोविड-19 सेंटर की हालात को देखने से पता चला कि वहां सेंटर तो खोल दिया गया है, देखभाल करने के लिए केवल चार स्टॉफ ही दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर श्रीमती मीरा बघेल से मोबाइल पर चर्चा करने से वह भी अपने आपको सुविधा मुहैया कराने में अक्षम महसूस कर रही थी। कोरोना को सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा मानकर आम नागरिकों को सुविधा प्रदान किया जा रहा है, विगत दिनों भास्कर समाचार पत्र मुंगेर में प्रकाशित कोरोना से मौत पर चार लाख मुआवजा राशि का भुगतान करने का प्रावधान आपदा विभाग द्वारा किए के जाने का प्रावधान है। लेकिन जानकारी के अभाव में विभाग में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन प्राप्त नहीं हो रहा है उक्त समाचार में राजेश मीणा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कोरोना वायरस से मृत व्यक्ति मोहम्मद सैफ के आश्रित को 4,00,000 मुआवजे का भुगतान कराये जाने का उल्लेख है। आपदा निधि से मृत व्यक्ति के आश्रित को मुआवजा राशि भुगतान किया जावेगा तो आश्रित परिवार के सदस्यों के ऊपर बहुत बड़ी सहानुभूति होगी।
गैंदलाल साहू सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता, प्रदेश के मुखिया किसान पुत्र माननीय श्री भूपेश बघेल जी से अनुरोध करता है कि कोरोना वायरस से मृत व्यक्ति के आश्रित सदस्यों को आपदा निधि से चार लाख राशि की मुआवजा राशि अन्य प्रदेशों के सामान भुगतान करने समस्त कलेक्टरों को आदेशित करने की कृपा करें, इससे मृत व्यक्ति के आश्रित सदस्य आपको साधुवाद देंगे।