नवापारा राजिम:-– परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण (नवागांव) की आवश्यक बैठक बैठक 02अप्रैल बुधवार को साहू समाज भवन नवागांव में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ परिक्षेत्र साहू समाज के स्वजातीय बंधुओ द्वारा माता कर्मा की पूजा आरती के साथ हुआ. इस बैठक में सामाजिक गतिविधि,सामाजिक एकजुटता एवं सामाजिक संगठन पर आवश्यक रूप से चर्चा किया गया.इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति है.समाज में तभी एकजुटता होगी ज़ब लोग दूसरे के बहकावे में न आवे. उन्होंने आगे कहा कि आज के युवा कल के भविष्य है. लेकिन अधिकांशतः देखने को मिलता है कि नशे के गिरफ्त में आकर युवा अपनी शारीरिक,मानसिक चेतना खो देते है.अतः आप सभी नशापान से दूर रहे. इस बैठक में प्रमुख रूप से परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू संरक्षक भुवन साहू उपाध्यक्ष गंगूराम साहू,रमा साहू, सचिव कृष्णा साहू,पूरन लाल साहू,गुहा राम साहू, राजेश साहू,रामकुमार हिरवानी,बालमकुंद साहू,नेमीचंद साहू, पार्वती साहू,बसंत साहू, विशाल राम साहू, डोमार साहू,पुनाराम साहू,शत्रुघ्न साहू,हीरालाल साहू, हरिश्चन्द्र साहू,श्यामलाल साहू, सेवाराम साहू सहित परिक्षेत्र साहू समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित थे ।
