बस्तर पंडुम – किरंदुल पालिका के भाजपाई पार्षद हुए खास तो कांग्रेसी पार्षद हुए आम ।

कार्यक्रम के लिए भाजपाई पार्षदो को मिला वीआईपी पास तो कांग्रेसी पार्षदो को मिला आम पास ।

किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में बस्तर पंडुम बस्तर का उत्सव का शुभारंभ समारोह एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम तथा प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप की अध्यक्षता एवं महेश कश्यप सांसद बस्तर लोकसभा ,चेतराम अट्टामी विधायक दंतेवाड़ा ,अमन नंदलाल मुडामी के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न होना है ।बस्तर पंडुम के इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात रामकथा वाचक बस्तर के राम की विशेष प्रस्तुति भी देंगे ।उल्लेखनीय हैं कि दंतेवाड़ा में 3 अप्रैल को आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में किरंदुल नगर पालिका परिषद के भाजपा के पार्षदों एवं अध्यक्ष को समारोह में शामिल होने के लिए वीआईपी पास देकर आमंत्रित किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ किरंदुल नगर पालिका परिषद के कांग्रेसी पार्षदो और उपाध्यक्ष को आमसभा कार्यक्रम स्थल के पास से ही संतुष्ट होना पड़ा है ।