भक्ति व त्याग की प्रतिमूर्ति थीं मां कर्मा – गीतेश्वरी

कुरूद – संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा माता की जयंती के अवसर पर ग्राम जोरातराई, सिलौटी, सिहाद लोहारपथरा में कलश यात्रा एवं बोरझरा में किचन शेड लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी हेमंत साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।साहू समाज की कुलदेवी माता कर्मा के जन्मोत्सव पर ग्राम बोरझरा में ग्रामीण स्तर पर कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजिक सहयोग से निर्मित साहू समाज किचन शेड भवन का मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद ने लोकार्पण किया। मंगलवार को सुबह 10 बजे साहू समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर गांव की गलियों में शोभायात्रा निकाली। मां कर्मा की आरती कर अतिथि सम्मान एवं उद्बोधन कराया। मुख्य अतिथि श्रीमती गीतेश्वरी साहू अध्यक्ष जपं कुरूद ने कहा कि मां कर्मा भक्ति व त्याग की प्रतिमूर्ति थी। उनका जीवन सदैव दयालुता, सेवा और परोपकार की राह प्रकाशित करता है, हम सब माता कर्मा के त्याग, तपस्या और बलिदान को आत्मसात कर मर्यादित जीवन जीने का प्रयास करें।हमें गौरव महसूस होता है कि हमने साहू समाज में जन्म लिया है जहां मां कर्मा जैसी भक्तिन मिली जिन्होंने भगवान कृष्ण का साक्षात्कार किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डोमन लाल साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज बोरझरा ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा सिन्हा सदस्य जिपं धमतरी, श्रीमती रेखा साहू सदस्य जपं कुरूद, श्रीमती हावेश्वरी साहू सरपंच, श्रीमती कृष्णकांता साहू, डॉ. गिरवर साहू, टेटकूराम साहू, बिहारीराम साहू उपाध्यक्ष, टम्मन लाल साहू सचिव, रामेश्वरी साहू, डोमारसिंह साहू, हरिनाथ साहू, धनेशराम गजपाल, मोहनलाल साहू थे।