राजशेखर नायर
नगरी – धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम गोरेगांव के दुर्गा तालाब किनारे मानव कंकाल मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.
मानव कंकाल की खोपड़ी एवं हाथ के हड्डियां तालाब किनारे फैली पड़ी है और शरीर के सड़े गले कुछ अंग पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं, ग्रामीणों की नजर कंकाल पर पढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी.
