फिंगेश्वर :- हाल ही में ग्रामीण अंचलों में पंचायत चुनाव हुआ जिसमें ग्राम बासीन से ग्राम वासियों एवं मतदाताओं के एक तरफा रुझान एवं मतदान से एक तरफा मत प्राप्त करके प्रचंड मतों के साथ गंगा बाई रामबिशाल ओगरे सरपंच पद पर जीत हासिल कर निर्वाचित हुई थी वहीं कुछ समय बाद उपसरपंच पद के लिए चुनाव किया गया जिसमें दो प्रत्याशियों में से दिलीप तोंडरे उपसरपंच के लिए निर्वाचित हुआ सरपंच पद के लिए निर्वाचित हुई गंगाबाई रामबिशाल ओगरे ने इतनी बड़ी जीत के लिए ग्राम बासीन के समस्त देवतुल्य मतदाताओं को आभार एवं धन्यवाद दिया और कहा आज लोगों ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी गांव के विकास के लिए गांव के सुख शांति के लिए मुझे नियुक्त किया है मैं मेरे ग्राम वासियों की विश्वासों को उनकी उम्मीदों को पूरी ईमानदारी निष्ठा और समर्पण भावना के साथ पूरी करूंगी मैं गांव के विकास के लिए हमेशा आगे रहूंगी एवं नवनिर्वाचित उपसरपंच दिलीप तोंडरे को बधाई शुभकामनाएं दिया वही नवनिर्वाचित उपसरपंच दिलीप तोंडरे ने सभी पंचों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें उपसरपंच पद के लिए नियुक्त किए और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब समान हैं सभी पंचों के समर्थन से में उपसरपंच निर्वाचित हुआ हूं लेकिन हम सब समान है एक होकर हमारे ग्राम विकास के लिए काम करेंगे जीत के पश्चात नवनिर्वाचित सरपंच उपसरपंच समस्त पंचगण के साथ वरिष्ठ नागरिक एवं ग्राम वासियों के साथ गांव की देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर गांव के सुख समृद्धि और शांति बनाने हेतु मनोकामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें पंच खेमिन साहू, रवि वैष्णव, लेखू साहू, मालती साहू, तेजा ध्रुव, उमेश्वर साहू, रिना यादव, कुलेश्वर पटेल, जितेश्वरी साहू, रामेंद्र शर्मा, लताबाई पूर्रे, गायत्री रात्रें, सरस्वती बंजारे, सागर चतुर्वेदी, प्रकाश तोंडरे, कुंती यादव, महेश्वरी नागेश, लता साहू, फूल बाई, और वरिष्ठ नागरिक भोज साहू, घासी साहू, रामा साहू, भावसिंग तोंडरे, पुरुषोत्तम बंजारे, नारद साहू, लेखु सेन, दिनेश साहू, सोहन साहू, एवनदास पूर्रे, योगेश यादव, रोशन डहरिया, विकाश चतुर्वेदी, खेवन साहू, कमल यादव, रामप्रसाद तोंडरे, जीवन बनर्जी, प्रताप घृतलहरें, गुलाब कोसरे, राजेंद्र रात्रे, के साथ भरी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
