प्रमोद दुबे
महासमुंद/बेलसोंडा – ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर ने अपनी कार्यकाल के दौरान अपनी घोषणओं को पूरा करने मे कोई कसर नही छोड़ी l दिनांक 2 मार्च 2025 को गांव की दो बेटियों कत्यायनी साहू माता भूखीन बाई साहू पिता भारत साहू तथा डिम्पल धीवर माता आशा धीवर पिता तेजराम धीवर की विवाह मे जाकर प्रत्येक को 1105/ रूपये टिकावन स्वरुप भेंट देकर अपनी कार्यकाल के अंतिम दिवस मे भी अपनी घोषणाओं को पूरा किया l विदित है कि श्रीमती चंद्राकर ने चुनाव पूर्व किये गए घोषणओं जिसमे दुख की घड़ी मे दुखी परिवार को 2000/ नगद तथा 50 किलोग्राम चावल एवं बेटी विवाह मे 1105/ रूपये टिकावन स्वरुप भेंट करने का वादा किया था जिसे उसने बखूबी ईमानदारी पूर्वक निभाया तथा इन दोनो योजनाओं मे श्रीमती चंद्राकर ने बीते पांच सालों मे 928305/ रूपये खर्च किये l श्रीमती चंद्राकर की इस प्रकार वादा निभाने की कार्यप्रणाली से सभी जनप्रतिनिधियों को सीखनी चाहिए ।
