प्रमोद दुबे
महासमुंद – न जनता के लिए कोई राहत, न किसान, युवा, महिला के लिए कोई घोषणा नहीं है । प्रदेश की गृहणी आज 500 रु में सिलेण्डर की कीमत की आशा में थी लेकिन भाजपा केवल झूठे वादे करके सत्ता में आते हैं और सत्ता मिलते ही वादा खिलाफी करना भाजपा की आदत हैं। आज पूरे प्रदेश के कई महिलाएं आज भी महतारी वंदन योजना के पोर्टल खुलने की इंतजार कर रही हैं। जब भाजपा विपक्ष में थी तब शराब बंदी की बात कर रही थी और अब शराब बंदी पर भाजपा नेताओं की बोलती बंद हैं आज लो वोल्टेज और लाइट गोल से ग्रामीण,किसान, और विद्यार्थी परेशान हैं आज हर घर में लो वोल्टेज के कारण गर्मी के दिनों में कूलर पंखा चल नहीं रहा हैं पंखा शो पीस नजर आ रहा हैं आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि जल जीवन मिशन तो केवल कागजी योजना है और आगे डॉ रश्मि ने कहा कि मनरेगा का काम भी ठप पड़ा है गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी बंद होने की कगार पर है महासमुंद जिले में भाजपा महिला थाना नहीं दे सकी भाजपा सरकार न ही महासमुंद को नगर निगम बनाने की कोई बात इस बजट में हैं। प्रधान मंत्री आवास योजना की सूची नाम न होने से हर गांव में कई परिवार योजना से लाभ से वंचित हैं और सूची में नाम शामिल दर्ज करने के लिए बजट भाषण में कोई योजना नजर नहीं आया है।
