टाइगर रिजर्व फारेस्ट के गांवों में हाथियों के दल ने दी दस्तक,ग्रामीणों में है दहशत*

*टाइगर रिजर्व फारेस्ट के गांवों में हाथियों के दल ने दी दस्तक,ग्रामीणों में है दहशत*

*संवाददाता:-अनीश सोलंकी*

छुरा:- उदंती सीतानदी के जंगल मे फिर एक बार जंगली दतैल हाथियों के दस्तक होने से वन ग्रामो के ग्रामीणों में दहशत का आलम है। तोरेंगा वन परिक्षेत्र के शुक्ला भाठा, ढ़ोलसरई, के ग्रामीणों ने बताया कि रिसगांव की ओर से आज लगभग 15 हाथियो का दल गांव में पहुचकर ग्रामीण द्वारा लगाए गए मक्के की फसल को नुकसान पहुचा रहे थे ग्रामीणों द्वारा जंगली हाथियो से अपने फसल को बचाने के लिए पटाखे फोड़ नगांडे बजाकर हाथियो को गांव से भगाया गया। गांव में लगभग 15 हाथियो का दल सुबह 07 बजे रिसगांव जंगल की ओर से शुक्लाभाठा ,ढोलसरई,पहुचते ही इलाके में हड़कम मच गया लोग हाथियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़कर नगांडे बजाए गए तब कही जाकर हाथी गांव से भागे तब कहि जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।वही इस मामले वनपरिक्षेत्र अधिकारी तोरेंगा मिलन राम वर्मा ने कहा कि स्टाफ को भेजकर गांवों में मुनादी करवाया जाएगा ताकि इलाके के जंगल मे ग्रामीण न जाये और सुरक्षित रहे। फिलहाल हाथियो का दल इसी जंगल मे आसपास घूम रहे जिसकी जानकारी क्षेत्र में फैलते ही सनसनी फैल गई है।