नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आईईडी ब्लास्ट में मृतक के परिजन को सहायता राशि प्रदत्त।

बीजापुर – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने आईईडी ब्लास्ट में मृत्यु होने की घटना में मृतक के पिता को नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदाय किया।वाहन चालक स्वगीय श्री तुलेश्वर राना पिता श्री कमलसाय राना का ग्राम अंबेली में नक्सलियों द्वारा लागाए गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट होने से उनकी मृत्यु 06 जनवरी 2025 को हो गई थी, मृतक के पिता श्री कमल साय राना को नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 5 लाख रुपए का चेक  प्रदाय किया गया।